पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन्हे मुन्नों ने स्कूल में लिया विभिन्न स्पोर्ट्स में हिस्सा

नन्हे-मुन्नों ने स्कूल में लिया विभिन्न स्पोर्ट्स में हिस्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-48स्थित ड्यूड्स एंड डाल्स स्कूल में वार्षिक स्पोर्टस डे मनाया गया। प्री नर्सरी एवं नर्सरी के छात्रों ने फन रेस, हर्डल रेस, फ्लैट रेस रिले रेस में हिस्सा लिया। विजेताओं को चीफ गेस्ट निखिल चोपड़ा ने मेडल प्रदान किए। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी निखिल चाेपड़ा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा हवा में बैलून छोड़े गए। स्कूल के सभी बच्चों ने विभिन्न तरह के कॉस्टयूम्स पहन कर मार्च पास्ट किया। इसके बाद सभी बच्चों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ इस खेल में हिस्सा लेंगे। स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज, योगा, एरोबिक्स एवं ड्रिल करते हुए स्वस्थ जीवन की विशेषता को दिखलाया।

ताइक्वांडो के बच्चों ने अपनी कला लड़ने की शक्ति को दर्शाकर सबका मन मोह लिया। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल ने वोट ऑफ थैंक्स द्वारा सभी का धन्यवाद किया। पेरैंट्स को अपने बच्चों को उत्साहित करते रहने का संदेश भी दिया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सीबी रावल, अनिल रावल वाइस चेयरमैन रितेश रावल मौजूद थे।



अर्सनल सोकर स्कूल के साथ फुटबाल सिखाने का टाइअप है। इस अवसर पर उनके हैड कोच फ्रैंसिस ग्रेसिया भी उपस्थित थे।

फरीदाबाद- डयूड्स एंड डाल्स स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।