- Hindi News
- पानी पीने के बहाने घर में घुस रेप, आरोपी गिरफ्तार
पानी पीने के बहाने घर में घुस रेप, आरोपी गिरफ्तार
संजयइंक्लेव कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय एक महिला के साथ घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का जानकार आरोपी है। वह पानी पीने के बहाने घर आया और रेप किया। इस घटना के अलावा छेड़छाड़ के तीन मामले भी पुलिस ने दर्ज किए गए हैं।
घरमें घुसकर रेप
सारनथाने के तहत संजय इंक्लेव कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी को वह घर में अकेली थी। तभी भगत सिंह उनके घर में आया। वह उनके घर आता-जाता रहता था। भगत सिंह ने घर में आकर उनसे एक गिलास पानी लाने को कहा। वह पानी लेने अंदर गईं। तभी वह भी अंदर गया और दरवाजे की कुंडी लगा दी। इसके बाद उसने रेप किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। भगत सिंह के जाने के बाद उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर केस दर्ज कर लिया है।
दोस्तीके लिए छेड़छाड़
भारतकॉलोनी निवासी एक युवती ने भूपानी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह बीए की छात्रा है। उसे ददसिया गांव निवासी एक लड़का बबलू फोन पर एक माह से परेशान कर रहा है। वह उससे दोस्ती करना चाहता है लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती है। उसने युवक को मना भी किया। लेकिन वह बाज नहीं रहा। युवक उसे बार-बार फोन पर अश्लील शब्द बोलता। जब वह कॉलेज जाती है तो युवक उनका पीछा करता। इस कारण वह काफी डरी हुई है। वह अब कॉलेज जाने से भी डरती है। युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराबपीकर छेड़छाड़
फतेहपुरतगा गांव में रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला ने सेक्टर-55 थाने में दी शिकायत में बताया कि 8 फरवरी की शाम वह पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। वहां उसे इस्लाम सुबद्दीन मिले। दोनों ने शराब पी रखी थी। इस्लाम ने उन्हें पकड़ लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद उसकी जेठानी खेत पर गई। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।