पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड का दूसरा चरण: पहले दिन ही बिना कागज आए बच्चे

स्पीड का दूसरा चरण: पहले दिन ही बिना कागज आए बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलोंकी लापरवाही का नतीजा स्पीड के दूसरे चरण में भी देखने को मिला। जबकि जिला खेल विभाग द्वारा दूसरे चरण के नियमों एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र लाने के तहत पहले ही आगाह कर दिया था। इसके बावजूद सैकड़ों बच्चे बिना डॉक्यूमेंट के सेक्टर-12 खेल परिसर में टेस्ट देने पहुंचे। इस वजह से पहले दिन दोनों ब्लॉक से 43 बच्चे ही टेस्ट दे सके। गौरतलब है कि दूसरा चरण 9 से 16 फरवरी तक रखा गया है। इसमें खिलाड़ियों से 30 मीटर फ्लाइंग रेस, स्टेंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फारवर्ड बैंड एंड रीच और 800 मीटर दौड़ के टेस्ट लिए गए। इस टेस्ट में गुड़गांव में नियुक्त प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले चरण में 15 हजार बच्चे बैठे थे। इसमें से 1700 बच्चे दूसरे चरण के लिए निकाले गए हैं। पहले दिन फरीदाबाद ब्लॉक से 12 लड़के और 1 लड़की ने और बल्लभगढ़ ब्लॉक से 21 लड़के 9 लड़कियों ने टेस्ट दिया। जबकि 100 से अधिक बच्चों को बिना प्रमाण पत्र के चलते वापस भेजा गया। जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा ने बताया कि वापस भेजे बच्चों को डॉक्यूमेंट पूरे कर लाने के लिए कहा गया है। वे डॉक्यूमेंट लाते हैं तो उनका टेस्ट करा दिया जाएगा। दूसरे आने वाले बच्चों को भी हिदायत है कि वे अपने सभी दस्तावेज पूरे करके लाएं।