हरियाणा में अब कुंडली तक दौड़ेगी मेट्रो
दिल्लीकी लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो रेल अब एनसीआर रीजन में प्रदेश के कई इलाकों को भी जोड़ेगी। इनमें से वाईएमसीए चौक से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ का प्रोजेक्ट पहले ही अप्रूव्ड हो चुका है। फरीदाबाद को गुड़गांव से जोड़ने की सीएम खट्टर घोषणा कर चुके हैं। अब सोनीपत जिले के कुंडली और गुड़गांव में इफको चौक को दिल्ली के सेक्टर 21 द्वारका और सोहना रोड को इफ्को चौक से भी जोड़ने का प्रस्ताव है।
सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि इन इलाकों के प्रस्ताव बनाने को शहरी विकास मंत्रालय और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से हरी झंडी मिल चुकी है। डीएमआरसी ने मेट्रो विस्तार के प्रस्तावों की डीपीआर जल्दी बनाकर भेजने को कहा है। इन प्रोजेक्टों के जल्द शुरू होने की वजह यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन अब देशभर में रेल और हाइवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसलिए हाल ही सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरी से रेल और हाइवे से जुड़े उन सभी प्रोजेक्टों की जानकारी मांगी गई है, जो भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, पुनर्वास जैसे कारणों से रुके पड़े हैं।
दिल्ली मेट्रो फेज 4 में इफ्को चौक से मेट्रो रेल लाइन का विस्तार सोहना रोड तक करना चाहती है। इसके लिए डीएमआरसी ने हरियाणा सरकार से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इससे सोहना रोड के आसपास रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यह सुविधा प्रदेश के दूसरे लोगों को भी लाभान्वित करेगी।
सेक्टर 21 से इफ्को चौक
डीएमआरसीने सेक्टर 21, द्वारका और इफ्को चौक को जोड़ने के लिए रिवाइज डीपीआर बनाने को कहा है। इससे केवल गुड़गांव शहर और द्वारका के लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि एयरपोर्ट जाने वालों को एक लाइन और मिल सकेगी।
दिल्ली के सेक्टर 21, द्वारका और सोहना रोड को इफ्को चौक से भी जोड़ने का है प्रस्ताव
{शहरी विकास मंत्रालय और डीएमआरसी से सरकार को मिली डीपीआर बनाने की हरी झंडी
{एनसीआर रीजन के कई और इलाकों को इस सेवा से जोड़ने की तैयारी