पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरवाजा तोड़ा तो बेटियों को जलाने जा रहे थे ससुरालवाले

दरवाजा तोड़ा तो बेटियों को जलाने जा रहे थे ससुरालवाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहरपारएक गांव में रहने वाले एक पिता ने ऐन वक्त पर बेटियों के ससुराल में पहुंचकर दो बेटियों की जान बचा ली। पिता का आरोप है कि ससुराल पहुंचकर उसने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर उनकी बेटियों को जलाने की तैयारी हो रही थी। इसके बाद वह अपनी बेटियों को लेकर यहां गया। मामले की शिकायत सेंट्रल थाने में दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्याहै मामला : नहरपारएक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने सेंट्रल थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी 28 जनवरी 2008 को प्रहलादपुर नई दिल्ली में की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटियों के ससुराल वाले मुकेश, विजय, सास, छोटी सास हेमवंती, शेषपेज 15 पर





ननदपिंकी दहेज में पांच लाख रुपए एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे। ससुराल वालों की डिमांड पूरी होने पर उनकी बेटियों के साथ मारपीट की जाती थी और उनको धमकियां दी जाती थीं। इस मामले के बारे में पता लगते ही उन्होंने बेटियों के ससुराल वालों को खूब समझाया लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद कुछ दिन पहले उनकी बेटियों को घर से निकालने की तैयारी होने लगी। आरोपियों ने उनकी बेटियों को मारने के लिए मिट्टी का तेल भी मंगवा लिया था। इस बारे मेंं उनकी बेटियों ने उसको फोन कर बता दिया था। जब वह अपनी बेटियों के घर पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। उन्होंने बेटियों के बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा कि आरोपी मिट्टी का तेल हाथ में लिए हुए हैं और उनकी बेटियों के ऊपर डाल रहे हैं। एक आरोपी ने अपने हाथ मे माचिस ली हुई थी।