- Hindi News
- दो फ्लैट से दो किशोरियां बरामद, केस दर्ज
दो फ्लैट से दो किशोरियां बरामद, केस दर्ज
सेक्टर-21सीस्थित एक अपार्टमेंट में दो फ्लैटों में काम कर रही दो किशोरियों को पुलिस एक बंधुआ मुक्ति मोर्चा नामक सामाजिक संस्था ने बरामद किया। पुलिस ने संस्था की शिकायत पर ही छापेमारी की थी। शनिवार देर रात इस संबंध में केस दर्ज किया गया। पता चला है कि आसाम अन्य राज्यों से बच्चों को दिल्ली लाया जाता है और इसके बाद उनको घरेलू नौकर बनाया जाता है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों किशोरियों के बयान नोट कर लिए हैं। अंखीर पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार एक सामाजिक संस्था ने शनिवार देर रात पुलिस को बताया कि सेक्टर-21सी स्थित दो फ्लैटों में एक 17 साल की दूसरे फ्लैट में 14 साल की किशोरी काम कर रही हैं। पुलिस ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ दोनों फ्लैटों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों फ्लैटों में दोनों किशोरियों को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिकों से पूछताछ की। शेषपेज 15 पर
मकानमालिकों ने बताया कि वह दिल्ली प्लेसमेंट ऑफिस से दोनों किशोरियों को लेकर आए थे। इसके लिए मकान मालिक किशोरियों को तनख्वाह देते थे। पुलिस के अनुसार कोई राज मरियन नामक महिला के नाम सामने आए हैं। राज नामक युवक आसाम से इन दोनों किशोरियों को लेकर आया था और मरियन ने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। पुलिस के मुताबिक अब इस मामले में फ्लैट मालिकों की भूमिका भी देखी जा रही है। अगर उनकी भूमिका गलत हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मामले की जांच के लिए सोमवार को एक टीम दिल्ली जाएगी। उधर, दोनों किशोरियों को चाइल्ड शेल्टर होम में भिजवा दिया है। अब दोनों किशोरियों के परिजनों को भी यहां बुलाया जाएगा।