- Hindi News
- {पूरा शहर पटा है होर्डिंग विज्ञापन सामग्री से, सार्वजनिक स्थानों और सरकारी भवनों तक को नहीं बख्शा
{पूरा शहर पटा है होर्डिंग विज्ञापन सामग्री से, सार्वजनिक स्थानों और सरकारी भवनों तक को नहीं बख्शा है {प्रचार सामग्री लगाने के लिए बल्लभगढ़ में 7 स्थान निर्धारित
फरीदाबाद. चुनाव के मद्देनजर निगम ने उतारे होर्डिंग।
निगम ने हटाए नेताओं के पोस्टर-होर्डिंग्स
भास्कर न्यूज | बल्लभगढ़
नगरनिगम ने रविवार को शहर में जगह-जगह खंभे, दीवारों आदि पर लगे नेताओं के पोस्टरों होर्डिंगों को हटाने का अभियान चलाया। नगर निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वह एरिया वाइज चेक करें और देखें कि पोस्टरों बैनरों के जरिए आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। प्रचार सामग्री लगाने के लिए बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 7 स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।
रैलीके लिए जल्द स्थान निर्धारित होंगे: विधानसभाचुनाव के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशी केवल 7 जगह पोस्टर होर्डिंग्स लगा सकेंगे। इनके अलावा कहीं भी पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे तो आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। इसके साथ ही बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5 जगह रैली स्थल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। यहां रैली करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
पोस्टरहोर्डिंग की भरमार: विधानसभाचुनाव के मद्देनजर करीब एक माह से नेताओं ने पूरे शहर को होर्डिंग विज्ञापन सामग्री से पाट रखा है। सार्वजनिक स्थानों के अलावा नेताओं ने सरकारी भवनों तक को नहीं बख्शा है। अब आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने प्रचार सामाग्री को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद भी बल्लभगढ़ में नगर निगम ने शहर में जगह जगह लगे होर्डिंग को हटाने का अभियान चलाया।
आचारसंहिता का सख्ती से होगा पालन: बल्लभगढ़विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर एवं बल्लभगढ़ के एसडीएम मुकुल कुमार ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन होगा। उन्होंने कहा, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाने के लिए 7 जगह तय की गई हैं। जल्द ही रैलियों के लिए भी जगह तय कर दी जाएगी।
शेषपेज 15 पर
विधानसभाक्षेत्र में 4 से 5 जगह ऐसी रखी जाएंगी, जहां रैलियां की जा सकेंगी। रैली के लिए जिन जगह पर विचार किया जा रहा है उनमें सेक्टर-3 मदर डेयरी के सामने का मैदान, बल्लभगढ़ दशहरा मैदान, सेक्टर 22-23 के पास खाली मैदान सेक्टर 64-65 शामिल हैं। उन्होंने कहा, शहर में लगे पोस्टर एवं बैनरों को हटाने का काम किया जा रहा है।
इनस्थानों पर लगा सकेंगे पोस्टर-होर्डिंग
प्रत्याशीशहर में जगह-जगह प्रचार सामग्री लगाएं