पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर 26 को जुलूस 27 को कवि सम्मेलन

अग्रसेन जयंती पर 26 को जुलूस 27 को कवि सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन जयंती पर 26 को जुलूस 27 को कवि सम्मेलन

फरीदाबाद| महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर शहर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 26 सितंबर को जुलूस 27 सितंबर को हास्य कवि सम्मेलन होगा। यह जानकारी संगठन के महासचिव सुनील गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के अतिथि उद्योगपति टीएम ललानी, डॉ. एसके गर्ग, जेपी गुप्ता, अनिल गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल एनके गर्ग होंगे। उन्होंने कहा 26 सितंबर को सायं पांच बजे मोहना रोड से जुलूस शुरू होगा, जो मेन बाजार से गुजरेगा। 27 सितंबर को रात्रि 8 बजे अग्रवाल कॉलेज तिगांव रोड के प्रागंण में हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसमें दूरदराज के कवि शिरकत करेंगे।