शिविर में 85 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में 85 लोगों ने किया रक्तदान
फरीदाबाद| शहीदभगत सिंह सेवा सदन की ओर से रविवार को नीलम-बाटा रोड स्थित वैश्य भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 85 यूनिट रक्त एकत्र हुअा। इसमें युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान रेडक्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक स्वैच्छिक रक्तदाता हमारे समाज के लिए एक हीरो है। लायंस क्लब के आईसी सिंगला ने कहा कि रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करना प्रशंसनीय है। संस्था के चेयरमैन आरडी शर्मा ने कहा कि नए रक्तदाताओं को जागरूक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस दौरान रक्तदान के महत्व एवं बेटी बचाओ पर कविता पाठ से सभी को जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष सलीम अहमद ने रक्तदान के लिए नवयुवकों से आह्वान किया। लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल की ओर से रक्तदाताओं को उपहार भेंट किए गए। इस दौरान क्लब के कौशल जैन, वेद कुमारी, मीरा गोयल, वीना चौधरी, राजेन्द्र कौर आदि मौजूद थीं। शिविर के आयोजन में मुन्ना भाई, सोनू भुवनेश्वर शर्मा, मनोज ओलिया, रमेश छाबड़ा, दीपक, गौरव, वासदेव अरोड़ा, पीके शर्मा, कुलदीप कांत, अनिल वर्मा, एस. रहमान, हरीश सी. आजाद, संजय कांत, प्रवीन गुलाटी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीके अस्पताल टीम के साथ बीबी कथूरिया भी मौजूद थे।