पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइव सेमिनार में डॉक्टरों ने सीखी सर्जरी की आधुनिक तकनीक

लाइव सेमिनार में डॉक्टरों ने सीखी सर्जरी की आधुनिक तकनीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशियन अस्पताल में आयोजित सेमिनार को संबोधित करतीं वक्ता।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सेक्टर-21स्थित एशियन अस्पताल में लाइव सेमिनार के माध्यम से महिलाओं से जुड़े आपरेशन की आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया। डॉक्टरों की टीम को स्पेशलिस्ट ने जानकारी दी कि कैसे कम समय में महिलाओं से जुड़े आपरेशन को सफलतापूर्वक कर सकते हैं। इस दौरान डॉक्टरों को सर्जरी की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल चेयरमैन डॉ. एनके पांडे ने किया। उन्होंने कहा, इंसान की नई सोच और साहस किसी भी नई तकनीक का विकास कर सकता है। इस मौके पर अहमदाबाद से डॉ. विनीत मिश्रा ओडिशा भुवनेश्वर से आए डॉ. हारा पटनायक मुख्य अतिथि थे। लाइव सर्जरी कार्यक्रम का संचालन अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता कांत, डॉ. पूजा ठकुराल डॉ. गुंजन भोला के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डॉ. कांत ने कहा कि आज के समय में मिड-लाइफ महिलाओं में यूटेरस, बच्चेदानी, पेशाब में लीकेज, इंफेक्शन कई ऐसी समस्याएं होती हैं जिसे वे अनदेखा कर देती हैं। इस बारे में वे किसी को नहीं बतातीं। अंत में जब यह समस्या बढ़ जाती है तो महिला को आपरेशन की आवश्यकता होती है। डॉ. पूजा ठकुराल डॉ. गुंजन भोला ने बताया कि आधुनिक समय में इस तरह के आपरेशन करने के लिए कई नई तकनीक गई हैं। शहर की महिला रोग विशेषज्ञों को इस आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी देने के लिए आपरेशन कक्ष से लाइव सेमिनार का आयोजन किया गया। आपरेशन कक्ष से डॉ. हारा, विनीत डॉ. विपिन गुप्ता द्वारा सर्जरी करते हुए सभागार में बैठे अन्य डॉक्टरों को दिखाया गया कि वह कैसे ऐसे आपरेशन बिना चीरफाड़ और बहुत कम समय में सफलतापूर्वक कर सकते हैं। इस दौरान इंडियन मीनोपॉज सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनिंदर आहूजा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य महिला विशेषज्ञों को सर्जरी की आधुनिक तकनीक से अवगत कराना है। भुवनेश्वर से आए डॉ. हारा पटनायक ने बताया कि अभी तक प्रयोग की जाने वाली पुरानी तकनीक में अधिक समय लगता है। ऐसे में मरीज को अधिक दिनों तक अस्पताल में रुकना पड़ता हैं। ब्लड लॉस अधिक होता है। लेकिन आधुनिक तकनीक में ऐसे आपरेशन 10 से 15 मिनट में सफलतापूर्वक किए जा सकते हैं। आधुनिक तकनीक में टीओटी (ट्रांस ओपरेटर टेप ) तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

सेमिनार में आए विश