पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर लोगों को करेंगी जागरूक, पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद की पहल पर बेटी बचाओ अभियान से जुड़ीं 150 म

घर-घर जाकर लोगों को करेंगी जागरूक, पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद की पहल पर बेटी बचाओ अभियान से जुड़ीं 150 महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद- बेटी बचाओ अभियान के नव नियुक्त पदाधिकारी।

बेटियों को बचाने के लिए आगे आईं महिलाएं

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

पंजाबीफेडरेशन फरीदाबाद के बेटी बचाओ अभियान के तहत सेक्टर-10 में एक मीटिंग हुई। इसमें बेटी बचाओ अभियान में 150 महिलाओं की कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें गाजियाबाद, दिल्ली ग्वालियर की टीमों ने अपने सदस्यों के साथ भाग लिया। फेडरेशन कन्या भ्रूण हत्या को रोकने लोगों को जागरूक करने के लिए सघन अभियान चलाएगी। यह टीम लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। जिस पर कोई भी उन्हें भ्रूण जांच हत्या के संबंध में सूचना देगा। इस पर वह प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई कराएंगे।

चलाएंगेरथयात्रा, देंगे नंबर: मीटिंगकी अध्यक्षता सभा के प्रधान वासदेव अरोड़ा ने की। उन्होंने कहा, आज पंजाबी फेडरेशन के लिए गर्व की बात है कि हमारा परिवार इतना बड़ा हो गया है। बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीशचन्द्र आजाद ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य यही होगा कि गिर रहे लिंगानुपात को ऊपर लाया जाए। इसकी शुरुआत फरीदाबाद से की जाएगी। जिले में लिंगानुपात 871 से 925 तक लाएं। इसके लिए रथयात्रा करने का प्लान बनाया है। फरीदाबाद में जगह-जगह नाटकों के माध्यम से लोगों को जागृत करेंगे। यह संदेश देंगे कि बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं है। लोगों को एक हेल्पलाइन नंबर देंगे। जहां कन्या भ्रूण हत्या का किसी को पता चले तो वह फोन कर इसकी सूचना दे। हमारी टीम उसी समय वहां पहुंचकर इस अपराध को करने वाले लोगों को दंड दिलाएगी। उन्होंने कहा, इसके लिए हम जगह-जगह होर्डिंग लगाकर भी प्रचार करेंगे। इश्तिहारों के जरिए हमारी टीमें घर-घर जाएंगी।

टीमकरेगी लोगों को जागरूक: राष्ट्रीयसहसंयोजक रेनू शर्मा महिला मंडल की प्रधान सुमन बख्शी ने कहा कि हमारी टीम देश की इस समस्या को हल करके दिखाएगी। गाजियाबाद की महिला मंडल की प्रधान पूनम कौशिक ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की अहम वजह है शादियों पर होने वाला बेहिसाब खर्च। हमारी टीम लोगों को यह बताएगी कि शादियों पर हो रहे इतने खर्चे पर रोक लगाएं। जिससे समाज के आम लोगों को बेटी बोझ लगे। ग्वालियर से मोहित जैन ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सरकार को सख्त कानून बनाना होगा। उन्होंने कहा, अगर एक भी कन्या भ्रूणहत्या के दोषी को कठोर सजा मिल जाए तो आगे के लि