पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य शिविर में 811 लोगों ने कराई जांच

स्वास्थ्य शिविर में 811 लोगों ने कराई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य शिविर में 811 लोगों ने कराई जांच

फरीदाबाद| सेक्टर-44स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 811 लोगों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के साथ मानव रचना यूनिवर्सिटीज की चेयरपर्सन सत्या भल्ला एवं चांसलर डॉ. प्रशांत भल्ला ने किया। इस दौरान सत्या भल्ला ने इस प्रकार के शिविरों की समाज के लिए बड़ी महत्ता बताई एवं सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर में डॉ. एसडी चौधरी, डॉ. सांवरिया मीणा, डॉ. एसडी आर्य, डॉ. वी चटर्जी, राजू कुमार, चांदनी, निकिता, ममता ठाकुर, संजीव शर्मा, रंजन कुमार, डा. विनीता चरण आदि ने जांच की। शिविर का आयोजन यहां हर रविवार को किया जाता है। शिविर में लोगों की नाक, कान गला रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग आदि की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई।