पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रयास फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

प्रयास फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद- प्रयास फाउंडेशन के मेधावी बच्चे अतिथि के साथ।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सामाजिकसंस्था प्रयास फाउंडेशन ने सेक्टर-29 स्थित कम्युनिटी भवन में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्टूडेंट्स को सम्मान में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के पैरेंट्स भी मौजूद थे। स्टूडेंट्स को यह सम्मान पदमश्री डा. ब्रह्म दत्त द्वारा दिया गया। उन्होंने स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रयास फाउंडेशन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों को और बढ़ावा देना चाहिए। प्रयास फाउंडेशन ने पदमश्री डा. ब्रह्म दत्त को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

सामाजिक कार्यों में सम्मिलित विजय बैसला ने स्टूडेंट्स को उनके प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि प्रयास फाउंडेशन आगे भी ऐसे कार्य करता रहेगा। इस मौके पर अध्यापक आरके भगत, मंजरी माथुर एवं पलका नंदवानी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रयास फाउंडेशन की तरफ से इश्तियाक अहमद, अनुधीर अग्रवाल, विपुल सिंह, ललित कुमार, करन सिंह, रवि गुप्ता, दीपक मिश्रा एवं रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।