पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने अधिकारियों को पढ़ाया चुनाव आचार संहिता का पाठ

डीसी ने अधिकारियों को पढ़ाया चुनाव आचार संहिता का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. सेक्टर-12 लघु सचिवालय में अधिकारियोंे की बैठक को संबोधित करते डीसी विजय सिंह दहिया।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

15अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के उद्देश्य एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने कराने को लेकर नियमों की जानकारी देने के लिए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने रविवार को अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कर्मियोंको भी आचार संहिता की जानकारी देते रहें : उन्होंनेकहा सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत समय-समय पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स, सुपरवाइजर्स, माइक्रोऑब्जर्वर, पोलिंग पार्टियों के सदस्यों तथा मतगणना स्टाफ को भी प्रशिक्षण देते समय आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों के बारे में अवगत कराते रहें। दहिया ने अधिकारियों को विधानसभा चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी एडीसी दिनेश यादव, एसडीएम फरीदाबाद महाबीर प्रसाद, एसडीएम बल्ल्भगढ़ मुकुल कुमार, हुडा के संपदा अधिकारी सतपाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश पंकज के अलावा नगराधीश गौरव अंतिल, नगर निगम की सचिव मनीषा शर्मा, रोडवेज के महाप्रबंधक बीर सिंह कालीरमण तथा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव सतबीर सिंह मान, फरीदाबाद के तहसीलदार आरके गर्ग, बल्लभगढ़ के तहसीलदार नरेश जोवल, फरीदाबाद के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रमेश मुखीजा, उद्योग विस्तार अधिकारी गोबिंद राम शर्मा भीम सिंह, डीसी कार्यालय अधीक्षक महेश शर्मा तथा चुनाव तहसीलदार प्रह्लाद सिंह सहित जिले के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

अधिकारियोंको क्या करना है

दहियाने अधिकारियों से कहा कि वे प्रशासनिक चुनाव संबंधी कार्य प्रणाली का संचालन आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमानुसार ही करें। उन्होंने कहा जनसम्पत्ति निरूपण अधिनियम का जिले में सख्ती से कार्यान्वयन जरूरी है। चुनाव में खड़े होने वाले सभी उम्मीदवारों राजनीतिक दलों द्वारा रैलियों का आयोजन तथा बैनर, पोस्टर होर्डिंग्स आदि का प्रदर्शन अनुमति लेने के बाद ही निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए। अन्यथा किसी भी उ