पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसपा में पैसे लेकर बेची जा रही टिकट: मूलचंद अग्रवाल

बसपा में पैसे लेकर बेची जा रही टिकट: मूलचंद अग्रवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | कुछदिन पहले श्रम और रोजगार मंत्री पंडित शिवचरण शर्मा के पोते अनूप शर्मा के साथ बसपा में शामिल हुए हजकां नेता मूलचंद अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बसपा में विधानसभा चुनाव के लिए टिकटें बेची जा रही हैं। इसके लिए बोली लग रही हैं। जो व्यक्ति ज्यादा पैसा देता है। उसे टिकट मिल जाती है। रविवार को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में छत्तीस बिरादरी की ओर से आयोजित महापंचायत में अग्रवाल ने कहा कि वे हजकां छोड़कर बसपा में इसलिए शामिल हुए थे कि वे इस पार्टी से बल्लभगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन जब उन्होंने टिकट की मांग की तो उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में टिकटें बिक रही हों, वह जनता के हित की लड़ाई कैसे लड़ सकती है। उन्होंने कहा, बसपा आज अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। वह प्रदेश में सरकार बनाने की नहीं बल्कि अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा, वे 15 दिन पहले ही बसपा में इसलिए शामिल हुए थे कि इसकी विचारधारा और नीतियां दूसरी पार्टियों से अच्छी हैं। लेकिन पार्टी में शामिल होने के बाद जब उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगी तो संगठन की असली हकीकत सामने गई। उधर मूलचंद अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में बसपा के जिलाध्यक्ष बिजेंदर तंवर का कहना है कि जब संगठन ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने पार्टी को बदनाम करने के लिए इस तरह की बात कह डाली। तंवर ने कहा कि बसपा में आज तक कभी टिकट बिकी है और बिकेगी। संगठन की जो नीतियां हैं उसी के अनुसार टिकट दी जाती है।