हिंदी भाषा को बढ़ावा देने पर जोर
राहगीरी में मौज-मस्ती का मेला
वीकएंडपर राहगीरी कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं ने भी खूब मस्ती की। पालम विहार में निगम के हाथ खींचे जाने के बाद सुशांतलोक, गलेरिया मार्किट में आयोजित राहगीरी में भारी संख्या में लोग पहुंचे।
सुशांत लोक एरिया में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का सुचारू रखने के लिए यहां के आयोजकों ने अपने स्तर पर व्यवस्था चौक चौबंद कर ली है। रविवार को राहगीरी में मस्ती करने आए पहुंचे छोटे बच्चे से लेकर माता-पिता ने भी जमकर डांस किया। छोटे बच्चों ने राहगीरी के दौरान साइक्लिंग, स्केटिंग डीजे पर जमकर नृत्य किया।
हालांकि यह कार्यक्रम अब पूरी तरह निजी कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रवीण कुमार के स्थानांतरण के बाद से ही निगम ने राहगीरी से हाथ खींच लिया है। अभी तक नगर निगम द्वारा कुछ साइकिल बच्चों के लिए भेजी जाती थी लेकिन इस बार कोई साइकिल नहीं भेजी गई। वहीं निजी कंपनियों ने पूरी तरह इसके लिए तैयारियां कर रखी थी। इसके अलावा राहगीरी में हर बार की तरह इस बार भी योग, शारीरिक अभ्यास दौड़ आदि में भी बच्चों से लेकर युवा बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।
गुड़गांव. राहगीरी में स्केटिंग करते बच्चे।
फरीदाबाद | हिन्दीभाषा का सम्मान राष्ट्र का सम्मान विषय को लेकर राजकीय महाविद्यालय तिगांव के प्रांगण में हिन्दी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर हिन्दी निबंध लेखन, श्लोकोच्चारण, स्लोगन लेखन हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. कुसुम बजाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थीं। इन्होंने विजेता छात्र-छात्रा मोहित, नीतू, संतोष, प्रीति, प्रियंका, श्वेता, मनीषा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डॉ. सुप्रिया, डॉ. चारू, डॉ. गोंबिल जिंदल, डॉ. राजबीर रमन प्रीत ने जज की भूमिका निभाई। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, रतनपाल, डॉ. अंशु, डॉ. सपना, ऊषा, अनीता कुसुम समेत अन्य मौजूद थे।