पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्विफ्ट कार ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, 5 घायल

स्विफ्ट कार ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, 5 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्विफ्ट कार ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, 5 घायल

फरीदाबाद | संजयकॉलोनी पुलिस चौकी के अंतर्गत सोहना रोड पर एक स्विफ्ट कार सवार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। बाइकों पर सवार बच्चे, लड़की सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बीके अस्पताल में एडमिट कराया गया। घायलों की हालत गंभीर है। उधर, मौके पर कार छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों के बयान नोट कर लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीवन नगर गौंछी में रहने वाला मुरारी अलग बाइक पर, जीवन नगर गौंछी में ही रहने वाला जोगिंद्र , मनीष ज्योति अपनी बाइक पर और गुड़गांव का पंकज अपनी बाइक पर थे। तीनों अपने-अपने घर की तरफ जा रहे थे। सोहना रोड पर एक स्विफ्ट कार रांग साइड से आई और तीनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइकों पर सवार पांच लोग सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और घायलों को बीके अस्पताल में पहुंचाया।

फरीदाबाद- सोहना रोड पर हुए हादसे में घायल बीके अस्पताल में उपचाराधीन।