पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर सजने को तैयार है रामलीला का मंच

फिर सजने को तैयार है रामलीला का मंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार नहीं होगी जागृति रामलीला कमेटी की रामलीला

फरीदाबाद- पत्रकारों से बातचीत करते जागृति रामलीला कमेटी के सदस्य।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

जागृतिरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि वह किसी भी तरह के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करेंगे। क्योंकि कुछ शरारती तत्वों राजनीतिक दबाव के चलते इस बार रामलीला का आयोजन नहीं कर पा रहे हैं। उनकी पूरी टीम इस बात से निराश है। कलाकार एक माह से रिहर्सल में पसीना बहा रहे हैं। रविवार को पत्रकारवार्ता में कमेटी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक मोहन सिंह भाटिया, प्रधान अनिल भाटिया, महासचिव गुरुचरण सिंह चन्नी, डायरेक्टर रमेश दुआ, कोषाध्यक्ष भारत भाटिया, योगेश भाटिया सहित जागृति रामलीला कमेटी के कलाकार मौजूद थे। भाटिया ने कहा कि कुछ शरारती तत्व एवं राजनीतिक दबाव के चलते इस बार रामलीला का आयोजन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा 2ई-ब्लाक स्थित रामायण बाग का नाम भी हमारे द्वारा ही दिया गया था। परंतु कुछ शरारती तत्वों ने अब उस पार्क में इस तरह से पौधे लगा दिए हैं कि रामलीला का मंच लगना संभव नहीं है। इससे वे रामलीला नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, जागृति रामलीला में 2ई ब्लाक के समस्त निवासी रामलीला में विभिन्न तरह के किरदार निभाते हैं। साथ ही अगर हम रामलीला का आयोजन कहीं और करते हैं तो क्षेत्र की महिलाएं, बहन, बेटियां वहां तक नहीं जा सकतीं। उन्होंने कहा, इस समस्या को लेकर हमने कई बार निगमायुक्त से अपील की और पत्र भी लिखा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

उन्होंने कहा, इस रामलीला के होने से क्षेत्रवासी मायूस हैं। कलाकारों का हौसला टूट गया है। उन्होंने कहा, क्षेत्र के कुछ शरारती तत्व हमारी रामलीला के बढ़ती प्रतिस्पर्धा को सहन नहीं कर पा रहे हैं। वह इस तरह का षड्यंत्र रचकर धार्मिक आस्था विश्वास पर ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं।



उन्होंने निगमायुक्त से अपील की है कि सरकारी आदेश सबके साथ एक जैसे हों। अगर हमारी रामलीला पार्क में नहीं हो सकती तो वह किसी रामलीला कमेटी को पार्क की इजाजत दें।

रामलीला की रिहर्सल करते कलाकार।

पत्रकारों से बातचीत करते श्रद्धा राम लीला कमेटी के सदस्य।

अनीता भाटी | फरीदाबाद

शहरमें मंचीय रामलीलाओं को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आयोजन समितियों की ओर से र