- Hindi News
- भ्रष्टाचार रिश्वत की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर
भ्रष्टाचार रिश्वत की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर
भ्रष्टाचारियोंरिश्वतखोरों पर नकेल कसने के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा एक अध्यादेश जारी किया गया है। इसमें सरकारी भवनों, पंचायत या कमेटी की गलियों के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाने सहित अन्य सरकारी कार्यों को कराने की एवज में आम जनता से पैसे मांगने वाले सरकारी कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अब जनता से इस प्रकार की शिकायतें सीधे प्राप्त करने के लिए अपना टोल फ्री नंबर- 1800-1800-3600 भी जारी किया है। गुप्तचर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि गली, सड़कें भवन निर्माण में घटिया कम सामग्री का प्रयोग किया जाता है। इस तरह की शिकायतें गांवों से अधिक मिलती हैं। शिकायतकर्ता उच्च अधिकारियों को अक्सर शिकायत करते हैं कि उन की शिकायतों पर संबंधित अधिकारी काम करने की बजाय टरका देते है, पैसे मांगते है देने की सूरत में बार बार चक्कर लगवाते हैं। इस तरह सरकारी कर्मचारी, अधिकारी काम करने की एवज में आम जनता से घूस लेने के भिन्न भिन्न तरीके अपनाते हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति हरियाणा सरकार से ग्रांट दिलवाने में किसी इच्छुक गरीब व्यक्ति से अवैध वसूली करता है या कोई ठेकेदार सरकारी निर्माण कार्य जैसे सड़क, मोहल्ले की गली चौपाल आदि के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री कम सामग्री का इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी सीधे इन नंबरों पर दे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सूचनाएं उड़न दस्ता कर्मचारियों तक शीघ्र पहुंचे इसके लिए सरकार ने लोगों से सहयोग मांगा है और इस दस्ते में तैनात कर्मचारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि इस प्रकार की शिकायतें मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें।