- Hindi News
- भूत प्रेत उतारने के बहाने रेप करने वाला तांत्रिक अरेस्ट
भूत-प्रेत उतारने के बहाने रेप करने वाला तांत्रिक अरेस्ट
अगवानपुरकी एक कॉलोनी में रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला पर भूत प्रेत उतारने के बहाने रेप करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तांत्रिक ने दो बार महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला का आरोप है कि इस कांड में उसके ससुराल वालों ने कुछ नहीं किया बल्कि सास ने तांत्रिक का साथ दिया था। मामला मंगलवार को दर्ज हुआ था।
क्याथा मामला
अगवानपुरकी एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2005 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले उसको प्रताडि़त करने लगे। उसकी सास ने उसके जेवर छीन लिए। उसकी सास उसको पेट में लात मारती थी। इस कारण उसका 3/4 बार गर्भपात हो गया। जब वह पांचवीं बार गर्भवती हुई तो उसकी सास ने एक मदन तिवारी नामक तांत्रिक बुलाया। वह उनकी सास के पास पहले आता जाता रहता था। उसकी सास तांत्रिक के रिश्ते भी ठीक नहीं थे। जब वह कमरे में अकेली थी तो उस तांत्रिक को उनके पास भेज दिया और कहा कि तेरे ऊपर भूत-प्रेत है। जिस कारण तेरा गर्भपात हो जाता है। इसके बाद कमरा बाहर से बंद कर दिया।
तांत्रिक मदन तिवारी ने उसके साथ बलात्कार किया। वह रोती रही लेकिन उसकी सास उसको गालियां देती रही। शाम को जब उसके पति घर आए उसने घटना के बारे में बताया। उसके पति ने उल्टा उसको ही गलत समझा। अगले दिन फिर उनकी सास ने उसको दवाई बताकर नशीला पदार्थ पिलाया और मदन तिवारी ने नशे की हालत में फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मदन तिवारी को अरेस्ट कर लिया।