पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलेनियम होटल के सामने खड़ी गाड़ी से तीन बैग चोरी

मिलेनियम होटल के सामने खड़ी गाड़ी से तीन बैग चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्रूट खरीदने के लिए रुके व्यक्ति की कार से बैग गायब

बल्लभगढ़ | नेशनल हाइवे पर बस अड्डे के समीप रविवार सुबह फ्रूट खरीदने के लिए रुके एक व्यक्ति की कार से सामान से भरा बैग गायब हो गया। बैग में करीब 10 हजार रुपए भी थे। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले कैलाश गुप्ता प|ी अंजना के साथ कार से पलवल अपनी ससुराल जा रहे थे। बस अड्डे के सामने रेहड़ी के पास कार रोककर वे फल खरीदने लगे। इसी बीच उनकी प|ी भी कार से बाहर गईं। दोनों फल खरीदने के बाद कार में बैठने लगे तो देखा कि कार का पिछला दरवाजा खुला था। अंजना ने देखा कि कार की पिछली सीट पर रखा बैग गायब है। उसमें 10 हजार रुपए, कुछ कपड़े अन्य सामान था। बैग गायब होने पर उन्होंने इधर उधर देखा मगर कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। कैलाश के अनुसार कार के आसपास दो बच्चे घूम रहे थे। फल खरीदते समय उन्होंने उन्हें भगाया भी था। मगर वे दोनों वहीं चक्कर लगा रहे थे। शक है कि बैग उन्हीं बच्चों ने चुराया है।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

शनिवाररात नीलम-बाटा रोड स्थित होटल मिलेनियम के बाहर खड़ी गाड़ी में से तीन बैग चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। बैग में 60 हजार रुपए, आभूषण नव दंपती के काफी कपड़े थे। कोतवाली थाना पुलिस ने होटल के गार्ड 1/2 ड्राइवरों को हिरासत में लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

कैसेहुई घटना

सेक्टर-8में रहने वाली सुरेखा बांगिया ने बताया कि वह सैनिक कॉलोनी स्थित डीएवी कॉलेज में टीचर हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनके बेटे रुचिर की शादी हुई थी। शादी के बाद रुचिर के ससुराल वालों ने शनिवार रात को उनको डिनर पर होटल मिलेनियम में बुलाया था। यहां पर उनका परिवार रिश्तेदार आए हुए थे। डिनर के लिए उनकी गाजियाबाद में रहने वाली बहन निधि सिंह अपने परिवार सहित आई हुई थी।

होटल मिलेनियम के बाहर होटल के गार्ड गाड़ी पार्क करने वाले ड्राइवर खड़े हुए थे। उनमें से एक ने निधि सिंह की गाड़ी की चाबी ले ली और गाड़ी को पार्क कर दिया। इसके बाद चाबी गार्ड ड्राइवरों ने अपने पास ही रख ली। देर रात जब वह होटल से बाहर निकले तो निधि सिंह भी अपनी गाड़ी से सेक्टर-8 उनके घर पहुंची। निधि सिंह ने अपनी गाड़ी की डिग्गी खोली तो उसके अंदर से तीन बैग गायब थे। निधि सिंह ने बताया कि उनके बैग में 60 हजार