लाइसेंसी आर्म्सधारकाें की एंट्री बंद
जांच एसीपी बल्लभगढ़ को सौंपी
सेक्टर-12स्थित लघु सचिवालय, कोर्ट परिसर तहसील में अब लाइसेंसी हथियार लेकर इंट्री नहीं की जा सकेगी। सोमवार दोपहर को डीसी दफ्तर के बाहर प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश चंदीला द्वारा गोली मारे जाने के मामले ने प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस की आंख खोल दी है। अहम बात यह है कि हथियार लेकर डीसी सहित बड़े अधिकारियों के आसपास घूमने से बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसलिए मंगलवार सुबह से पुलिसकर्मियों की दो टीमें लघु सचिवालय के मेन गेट और डीसी दफ्तर के बाहर तैनात कर दी गई हैं। अब लघु सचिवालय के अंदर प्रवेश करने वाले सभी लोगों की चेकिंग शुरू हो गई है।
चुनावहै सिर पर: विधानसभाचुनाव सिर पर होने के चलते सोमवार को हुआ हादसा लापरवाही की बड़ी चूक मानी जा रही है। चुनाव के दौरान सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में अधिकारियों का जमावड़ा रहेगा। यहां सुरक्षा में लापरवाही भारी पड़ सकती है। अब पुलिस की तरफ से गहन चेकिंग शुरू की गई है।
डीसीकी सुरक्षा पर जोर : पुलिसकी तरफ से सिर्फ डीसी की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। उनके कार्यालय के बाहर एक महिला एक पुलिसकर्मी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा डीसी के गनमैन उनके ड्राइवर भी कार्यालय के बाहर रहते हैं। डीसी के दो पियून भी हर समय खड़े रहते हैं। इन सभी को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने केवल डीसी दफ्तर के बाहर की सुरक्षा बढ़ाई है।
कोर्टमें भी वकील हैं चुनौती
कोर्टपरिसर में इंट्री करते समय पुलिस वकीलों की चेकिंग नहीं कर सकती। कोई भी वकील के भेष में कोर्ट परिसर में आसानी से घुस सकता है। यहां जिस पुलिसकर्मी ने वकील को हाथ लगाने की हिमाकत की, उसे सबक सिखा दिया गया। इस कारण यहां सुरक्षा में अभी कमजोरी है। वकील के अलावा अन्य लोगों की चेकिंग के लिए कोर्ट परिसर के दोनों गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जा चुके हैं। शेषपेज |15
अबबरतें सावधानी
- लघु सचिवालय, कोर्ट, तहसील में जाने वाले लोग अपने साथ कोई भी हथियार लेकर जाएं।
- किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दें।
- चेकिंग के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी से बहस करें।
- मतदान तक अपने साथ अधिक नगदी लेने से परहेज करें।
- यदि जरूरी है तो नगदी से संबंधित प्रूफ अपने पास रखें और पुलिसकर्मी को साथ ले लें।
- अपने वाहन को पार्किंग में