- Hindi News
- आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी
{डीसी ऑफिस के सामने आत्महत्या मामले में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी चेतावनी
भास्करन्यूज | फरीदाबाद
केन्द्रीयराज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने न्याय मिलने पर डीसी दफ्तर के समक्ष गोली मारकर आत्महत्या करने वाले बड़ौली निवासी वेदप्रकाश चंदीला की मौत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे सरकार प्रशासन के लिए शर्मनाक करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं होना सरकार प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाती हैं। गुर्जर ने कहा इस मामले में दोषी पुलिस कर्मचारियों को सरकार ने केवल लाइनहाजिर कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली। जबकि दोषी पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति हो। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
सरकारपर अफसरशाही हावी होने का आरोप
मंगलवारको सेक्टर-16 के एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में गुर्जर ने कहा एक तरफ हुड्डा सरकार प्रदेश को विकास के मामले में नंबर वन होने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार में न्याय की मांग कर रहे लोग प्रशासनिक कार्यालय में आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि हुड्डा सरकार पर अफसरशाही हावी है और सरकार की अधिकारियों पर कोई लगाम नहीं है। लोगों को अधिकारी बेवजह प्रताड़ित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा यह कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि इससे पूर्व सुनीता रानी नामक महिला ने भी न्याय की गुहार के चलते जहर खा लिया था। जबकि रोहतक में गेस्ट टीचरों द्वारा किए जा रहे धरने प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से एक महिला टीचर की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा सरकार का नैतिक दायित्व बनता है कि वह जनता को समय पर न्याय दिलाए। शेषपेज |15
लेकिनहुड्डा सरकार झूठे सब्जबाग दिखाकर जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा वेदप्रकाश चंदीला थाने में जब शिकायत लेकर गए थे तो उल्टा पुलिस कर्मचारियों ने उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। उन्हें इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने मजबूरी में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस मौके पर गुर्जर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़ और प्रदेश सचिव संदीप जोशी भी मौजूद थे।