गाड़ी से एक लाख पांच हजार रुपए गायब
गाड़ी से एक लाख पांच हजार रुपए गायब
फरीदाबाद| टाउननंबर एक में एक गाड़ी से एक लाख पांच हजार रुपए चोरी करने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राज कुमार गुप्ता निवासी 7ए-356 ने कोतवाली थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी टाउन नंबर एक में दुकान है। 15 सितंबर को वह अपनी दुकान पर गए। उनकी गाड़ी में एक लाख 5 हजार रुपए बैग में रखे हुए थे। किसी ने उनकी गाड़ी से बैग चोरी कर लिया। उसने शोर मचाया लेकिन आरोपी काफी दूर जा चुका था।