अध्यापक संघ के चुनाव 18 20 को
अध्यापक संघ के चुनाव 18 20 को
फरीदाबाद| हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ (93) के चुनाव 18 20 सितंबर को कराए जाएंगे। 18 सितंबर को फरीदाबाद ब्लॉक के चुनाव होंगे। चुनाव राहुल कॉलोनी एनआईटी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में हाेंगे। इसके बाद 20 सितंबर को बल्लभगढ़ ब्लॉक के चुनाव चंदावली के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होंगे। यह जानकारी संघ के प्रधान राज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन चुनाव में अधिक से अधिक अध्यापक पहुंचकर अपने बेहतर पदाधिकारी चुनें। यह संघ अध्यापकों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
इसलिए सभी अध्यापकों को अपने पदाधिकारी मत के माध्यम से चुनने का अधिकार है।