वाईएमसीए ने पांचवां स्थापना दिवस मनाया
फरीदाबाद| वाईएमसीएफरीदाबाद ने मंगलवार को अपना पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। विश्वविद्यालय के विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक क्लबों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) केएस यादव उपस्थित हुए। जबकि इंफोसिस कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेजीडेंट सुब्रत कुमार पाती विशिष्ट अतिथि रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुलपति ने संस्थान में अपनी 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर बिशन सिंह को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कुलपति ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान पीएचडी करने वाले छह संकाय सदस्यों तथा विश्वविद्यालय में विभिन्न क्लबों का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले समन्वयकों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्टूडेंट्स मैगजीन दर्पण का विमोचन भी किया गया।
विश्वविद्यालय में सम्मानित होने वाले पीएचडी धारकों में डॉ शैलजा, डॉ साक्षी बांगा, डॉ अंजू गुप्ता, डॉ हरि ओम, डॉ रश्मि अग्रवाल तथा डॉ पायल शामिल हैं। सम्मानित होने वाले विभिन्न क्लब समन्वयकों में डॉ पीआर शर्मा, कल्चरल क्लब की अध्यक्ष पूनम सिंघाल, टेक्निकल क्लब के अध्यक्ष डॉ आशुतोष दीक्षित, न्यूजलैटर के प्रमुख संपादक डॉ नरेश चौहान, खेल प्रभारी डॉ भास्कर नागर, डॉ वासुदेव मलहोत्रा, मानवी, नटराज क्लब की समन्वयक असलेशा, तरन्नुम क्लब की समन्वयक श्रुति मित्तल, सृजन क्लब की समन्वयक डॉ सोनिया, विविध झलक क्लब की समन्वयक डॉ दिव्य ज्योति, माइक्रो बर्ड क्लब के समन्वयक डॉ प्रदीप, समर्पण क्लब के ललित राय, माइक्रोनेक्सट क्लब के समन्वयक डॉ हरिओम, आईईईई के समन्वयक डॉ मनीष वशिष्ठ तथा एसएई क्लब के समन्वयक डॉ नवदीप मल्होत्रा शामिल हैं।