- Hindi News
- अक्षय कुमार इंटरनेशनल जूडो चैंपियनशिप में जीते मेडल
अक्षय कुमार इंटरनेशनल जूडो चैंपियनशिप में जीते मेडल
मुंबईमें 11 से 14 सितंबर तक हुई अक्षय कुमार इंटरनेशनल जूड़ो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के 6 खिलाड़ियों ने मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की। इस चैंपियनशिप में हरियाणा से 29 और फरीदाबाद से 12 खिलाड़ी भाग लेने गए थे। फरीदाबाद के खिलाड़ी मंगलवार को पहुंच गए हैं। फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 4 ब्रांज इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्राप्त किए। कोच हर्ष शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में दुनिया भर से 2192 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फरीदाबाद के जीबीएन-21 के प्रेम मिनोचा अंडर-12 में और अंडर-7 में परिधि ताडियाल गोल्ड जीतने में सफल रहीं। जबकि जीवा स्कूल के शिवम सिंह अंडर-16, अंडर-14 के करन माल्या, शैली सिंह, खुशी छाबरा ब्रांज मेडल हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के लिए ये बड़ा अचीवमेंट है।
फरीदाबाद- जूडो कराटे में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी खुशी मनाते हुए।