- Hindi News
- रामलीला : अंतिम चरण में रिहर्सल कलाकार बहा रहे हैं पसीना
रामलीला : अंतिम चरण में रिहर्सल कलाकार बहा रहे हैं पसीना
शहरमें विभिन्न संस्थाओं के बैनरतले होने वाली रामलीलाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलाकार रिहर्सल में खूब पसीना बहा रहे हैं। संवाद से लेकर ड्रेस हर चीज को परफेक्ट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। लगभग सभी मंच तैयार हो चुके हैं। साथ ही दर्शकों के बैठने पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
बेस्टहोगी इस बार रामलीला: श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी एनआईटी-5 नंबर के डायरेक्टर हरीश चन्द्र आजाद ने कहा रामलीला की रिहर्सल अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इसलिए अब हम कुछ विशेष सीन की रिहर्सल ड्रेस पहनाकर भी कर रहे हैं। जिससे किसी तरह की कमी रह जाए। आजाद ने कहा कि रामलीला में हम पहली बार श्रवण कुमार की प|ी गायत्री को भी दिखाएंगे। बद्रीनाथ में वह बर्फ में समा जाती हैं। श्रवण कुमार के चारों धामों की यात्रा की रिहर्सल कराई गई। इसमें श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठा कर चारों धाम की यात्रा कराते हैं। श्रवण कुमार की भूमिका अनिल नागपाल निभा रहे हैं। ये फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं। साथ ही टीवी शो हमारे मैनेजर में मुख्य भूमिका में काम किया था
रातको 12 से एक बजे तक रिहर्सल:श्रद्धा रामलीलाकमेटी, विजय रामलीला कमेटी, सेक्टर-37 सेक्टर-3 की रामलीला के आयोजन को लेकर भी कलाकार खूब मेहनत कर रहे हैं। सभी कलाकार अपनी परफार्मेंस को लेकर उत्साहित हैं। दिनभर अपनी ड्यूटी के बाद रात को रिहर्सल करते हैं। जो रात करीब 12 से एक बजे तक चलती है। सभी कलाकार दिल लगाकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
फरीदाबाद- एनएच पांच में रामलीला के मंचन से पूर्व रिहर्सल करते कलाकार।