पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान

डांस चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांस चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान

फरीदाबाद| जिलेके सेंट कोलंबस स्कूल के विद्यार्थी नैनि सिंह और सुजीत शर्मा ने उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट नामक डांस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 13-14 सितंबर को मथुरा के गोकुल ऑडिटोरियम में डांस स्पोर्ट एसोसिएशन ने आयोजित की थी। फरीदाबाद के इन दोनों बच्चों ने ड्यूट डांस की प्रस्तुति देकर यह खिताब जीता। स्कूल की प्रिंसिपल संगीता भाटी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 जगहों से प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें फरीदाबाद, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वसुंधरा एवं मथुरा के प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे। फाइनल में जीत हासिल कर फरीदाबाद ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के ये बच्चे जी टीवी के डीआईडी लिटिल मास्टर, इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज, सोनी के हिंदुस्तान के हुनरबाज, टिकट टू बॉलीवुड, इंडिया गॉट टैलेंट आदि रियलटी शो में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

फरीदाबाद- डांस प्रतियोगिता जीत कर लोटे नैना और सुरजीत।