पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी जारी रहा छात्राओं का प्रदर्शन

दूसरे दिन भी जारी रहा छात्राओं का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षिदयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज की छात्राओं को एक ही विषय में फेल करने के तहत प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को छात्राओं के समर्थन में युवा शक्ति के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए। युवा शक्ति फरीदाबाद के संयोजक जसवंत सैनी ने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार इस प्रकार की गलतियां की जा रही हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उन्होंने मांग कि यूनिवर्सिटी द्वारा दोबारा पेपर चेक किया जाए। और छात्राओं को पास किया जाए। इस बारे में कॉलेज प्रिंसिपल शोभा चुग का कहना है कि छात्राओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सिटी भेजा हुआ है। जहां आज उनकी बैठक है।

उनके आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

सेक्टर-16 स्थित वूमन काॅलेज के गेट पर प्रदर्शन करती छात्राएं।