- Hindi News
- धूमधाम से किया श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन
धूमधाम से किया श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन
पांचालकल्याण सभा की आेर से राजीव कालोनी में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत हवन यज्ञ से की गई। इसमें सभा के पदाधिकारी कालोनी के लोगों ने हिस्सा लिया। भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। सभा के प्रधान स्नेश कुमार ने कहा कि समय-समय पर समिति की ओर से इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका मकसद लोगों में आपसी भाईचारा प्रेम बढ़ाना है। सभा के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने वर्ष 2013-2014 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभा के हरीराम ने पांचाल समाज की कई सामाजिक विसंगतियों समस्याओं के मुद्दे उठाए। समाज से संगठित होकर इन विसंगतियों के निदान के लिए प्रयास का आह्वान किया। साथ ही सभी सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि बुराई को दूर के लिए हमें मिल-जुल कर प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर मुख्यातिथि श्रममंत्री शिव चरण लाल शर्मा ने सभा के प्रयासों की सराहना की। मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के भाई अजय राठौर ने इस आयोजन की प्रशंसा की। इस अवसर पर ज्ञानचंद शास्त्री, विभीषण, रामछल, नरवीर फौजी, कर्ण सिंह, राम किशन, नानक चंद, राजेंद्र, विजेंद्र, भजन लाल, विजय पांचाल, नीतू पांचाल, सिब्बा नंबरदार, जगदीश पांचाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।