- Hindi News
- विश्व कैडेट जूनियर किक बाक्सिंग में ब्रांज जीत कर लौटी शिवांगी का स्वागत
विश्व कैडेट-जूनियर किक बाक्सिंग में ब्रांज जीत कर लौटी शिवांगी का स्वागत
इटलीमें 6 से 14 सितंबर तक हुई विश्व कैडेट एवं जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप की ब्रांज मेडलिस्ट शिवांगी बुदाकोटि का सोमवार देर शाम फरीदाबाद अपने निवास स्थान सेक्टर-52 पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें फूलमालाओं से लाद ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। शिवांगी के पिता संपूर्णानंद बुदाकोटि ने बताया कि मुझसे ज्यादा खुशी कॉलोनी के लोगों को है। मेरी बेटी को ऐसा सम्मान दिया जाएगा, उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। वे अपनी बेटी के सम्मान कार्यक्रम को देखकर बहुत खुश हैं।
वहीं हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन महासचिव सेंसई संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिवांगी को एसोसिएशन राज्यस्तरीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान सम्मानित करेगी, ताकि दूसरे बच्चों को भी उनसे प्रेरणा प्राप्त हा़े सके। यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से एनएच-3 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बने किक बाक्सिंग के मिनी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
फरीदाबाद- इटली से मेडल जीत कर लौटीं शिवांगी का स्वागत करते लोग।