पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री हजूर साहिब तीर्थ यात्रियों का स्वागत

श्री हजूर साहिब तीर्थ यात्रियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. फरीदाबाद. सचखंडश्री हजूर साहिब गुरुद्वारा नांदेड से आए 300 तीर्थ यात्रियों का स्वागत ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर किया गया। ये सभी यात्री गुरुद्वारा सचखंड के हेड ग्रंथी कश्मीर सिंह, रोशन सिंह उनके साथियों की देखरेख में 9 सितंबर को नांदेड से सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा अमृतसर एवं आसपास के गुरुद्वारों की यात्रा पर आए थे। मंगलवार को वापसी पर नांदेड गुरुद्वारा साहिब जाते हुए एक बार फिर से सभी तीर्थ यात्रियों का जोरदार स्वागत विभिन्न गुरुद्वारों सोसायटी लोगों ने किया।

ओल्ड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही फूलों की वर्षा बोले सो निहाल के जयकारों से सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। इनमें हरजीत सिंह लवली, अमीर सिंह, खुशवंत सिंह बिल्ला, हरिन्द्र सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह सन्नी, हरभजन सिंह, चरन सिंह, गुरुद्वारा जवाहर कॉलोनी के प्रधान जोग सिंह, चरण सिंह एलावादी, मुख्तयार सिंह, सुरिंद्र सिंह, कुलवंत, मोंटू, उपेंद्र कौर, सुरजीत कौर, भजन कौर सहित अनेक गुरू प्रेमी संगत मौजूद थे। इस मौके पर सभी यात्रियों को गुरुद्वारा लंगर देकर उन्हें सरोपा भी भेंट किया गया।