रामायण से शिक्षा ले युवा पीढ़ी : भड़ाना
रामायणसे हमेंं जीवन में सच्चाई की राह पर चलने की सीख मिलती है। हमारी युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। रामायण धर्म, कर्म, सभ्यता संस्कृति का भंडार है। यह कहना था पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना का। वे एनआईटी के दशहरा मैदान में दशहरा के उपलक्ष्य मे बड़े पर्दे पर दिखाए जाने वाली रामायण के प्रसारण का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्याला कुट के महंत सोमनाथ भयंकर महाराज ने की। समाजसेवी गुलशन भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया। जबकि जनता रामलीला कमेटी के प्रधान मानकचंद भाटिया ने रामायण प्रसारण का ब्यौरा दिया। महासचिव वेद भाटिया अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शक्ति सेवा दल के स्वयंसेवकों ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। रामायण का प्रसारण 1 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस मौके पर दलजीत सिंह, राजेश भाटिया प्रधान सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, चौधरी केवल राम, विजय अरोडा, प्रताप भाटिया आदि मौजूद थे।
फरीदाबाद- दशहरा ग्राउंड में जनता रामलीला कमेटी द्वारा मंिचत की जाने वाली रामलीला का उद्धाटन करते अतिथि।