यूथ फेस्ट पर आज होगी बैठक
पलवल | एसडीकॉलेज में होने वाले जोनल यूथ फेस्ट को लेकर बुधवार को कॉलेज में बैठक हो रही है। प्रिंसिपल डॉ. एमके अरोड़ा के अनुसार बैठक में आसपास के कॉलेजों के प्रिंसिपल हिस्सा लेंगे। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर यूथ वेलफेयर उनकी टीम भी बैठक में हिस्सा लेगी। बैठक में इवेंट और तिथि तय की जाएगी। तीन दिन का यूथ फेस्ट होगा। इस यूथ फेस्ट में गुडग़ांव जोन, फरीदाबाद, मेवात, पलवल जिले के करीब 164 कॉलेज हिस्सा लेंगे।