- Hindi News
- जिलास्तरीय इंटर सेंटर जिमनास्टिक 20 सितंबर को
जिलास्तरीय इंटर सेंटर जिमनास्टिक 20 सितंबर को
जिलास्तरीय इंटर सेंटर जिमनास्टिक 20 सितंबर को
फरीदाबाद | सेक्टर-12खेल परिसर के जिमनास्टिक हॉल में हरियाणा खेल विभाग के आदेश पर जिलास्तरीय इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर को होगा। जिमनास्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि इसमें कई सेंटरों के 150 से 200 बच्चे भाग लेंगे। इसमें अंडर-9, 11, 13, 15, 17 के तहत 5 आयुवर्ग बनाए गए हैं। इसके तहत बच्चे प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का काफी महत्व होगा। जीतने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल विभाग के खर्च पर अक्टूबर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।