फरीदाबाद खंड का चुनाव 18 को
फरीदाबाद खंड का चुनाव 18 को
फरीदाबाद | हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ-93 का चुनाव 18 सितंबर को होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। संघ के जिलाध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि त्रि-वार्षिक चुनाव की तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। चुनाव गुरुवार को गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल राहुल कॉलोनी में सायं तीन बजे किया जाएगा। बल्लभगढ़ का चुनाव 20 सितंबर को होगा। यहां सायं तीन बजे गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल चंदावली में चुनाव कराया जाएगा।