- Hindi News
- सामूहिक विवाह करा पाल बघेल सभा पेश करेगी उदाहरण
सामूहिक विवाह करा पाल बघेल सभा पेश करेगी उदाहरण
सामूहिक विवाह करा पाल बघेल सभा पेश करेगी उदाहरण
फरीदाबाद | जिलेमें पहली बार पाल बघेल समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसका उद्देश्य दहेज प्रथा शादी में फिजूलखर्ची बंद करना है। सभा के प्रधान पूरन सिंह बघेल ने कहा कि जमाना तेजी से बदल रहा है। इसी तेजी से सभ्यता संस्कृति का पतन हो रहा है। आदर्श विवाह करा समाज के सामने उदाहरण पेश करने की जरूरत है, ताकि सामाजिक कुरीतियों का नाश हो। सामूहिक विवाह होने से फिजूलखर्ची नहीं होती है। इसके माध्यम से समाज को एकजुट करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उपप्रधान सोहन लाल चंदेल, सचिव मटरूलाल पाल, मुख्य सलाहकार बाबूलाल बघेल, प्रवक्ता एडवोकेट महेंद्र सिंह बघेल, योजना सचिव धर्मवीर बघेल, कोषाध्यक्ष मास्टर लक्ष्मण सिंह बघेल, सह-सचिव मुरारी लाल बघेल, व्यवस्था सचिव एडवोकेट गंगाराम बघेल, संगठन सचिव सतीश बघेल, प्रचार सचिव घनश्याम बघेल विवाह योग्य युवक-युवतियों से संपर्क साधने में जुटे हैं।
विवाह का आयोजन देवोत्थान एकादशी 3 नवंबर को किया जाएगा।