शिविर में 1100 यूनिट रक्तदान
शिविर में 1100 यूनिट रक्तदान
फरीदाबाद | मानवरचना शैक्षिक संस्थान के संस्थापक डाॅ. ओपी भल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद रोटरी क्लब के साथ मिलकर मानव रचना लियो क्लब ने करीब 1100 यूनिट रक्त एकत्र किया। बीके अस्पताल फरीदाबाद और संतों का गुरुद्वारा के साथ रोटरी इंटरनेशनल की ओर डाॅक्टरों की टीमों ने मेडिकल सहायता उपकरण की सुविधा उपलब्ध कराई। शिविर का शुभारंभ नगर निगम कमिश्नर डाॅ. सुप्रभा दहिया, फाउंडेशन की चेयरमैन सत्या भल्ला, एमआरआईयू के चांसलर डाॅ. प्रशांत भल्ला, चांसलर, डाॅ. अमित भल्ला, वाइस चांसलर डाॅ. एनसी वधवा ने किया। संपूर्ण मानव रचना परिवार की ओर से एक नेक काम के लिए रक्तदान कर डाॅ. ओपी भल्ला को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पांच लाख रुपए दान दिए गए। इसके अलावा डाॅ. ओपी भल्ला फाउंडेशन के तत्वावधान में मानव रचना के सभी कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया गया।