पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र की राशि

बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र की राशि

फरीदाबाद | भाजपाप्रदेश सचिव नीरा तोमर के नेतृत्व में मंगलवार को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि एकत्र की गई। तोमर ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता इस बार उनका जन्मदिवस मनाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। जिन्हें आज लोगों की मदद की जरूरत है। इसी अभियान के तहत घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा एकत्र किया गया।

तोमर ने कहा, बाढ़ पीड़ितों की मदद पुण्य का कार्य है। इस कार्य में पूरे देश के लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर रविन्द्र तोमर, वेदराम शर्मा, डॉ. आरएन सिंह, राजकुमार बोहरा, भगवान सिंह डबुआ, संतोष धनखड़, मदन लाल जांगड़ा अनिल चौधरी, उदय तोमर, आदित्य सिंह, जितेन्द्र गौड़, सुरेन्द्र नेगी, विकास कश्यप, मनोज बालियान, दिनेश राघव, मुन्ना लाल, सुरेन्द्र चन्द्र पाठक बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।