पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता को ठेंगा रोडवेज की बसें कर रहीं सरकार का गुणगान

आचार संहिता को ठेंगा रोडवेज की बसें कर रहीं सरकार का गुणगान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच बार महिलाओं ने लहराया जीत का परचम

बल्लभगढ़विधानसभा क्षेत्र में अब तक 11 बार हुए चुनाव में 5 बार महिलाएं जीत का परचम लहरा चुकी हैं। हालांकि ये जीत दो महिलाओं के खाते में ही गई हैं। शारदा रानी यहां से 3 बार विजयी हुईं, जबकि शारदा राठौर दो बार बाजी मार चुकी हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 86002 है। हरियाणा राज्य का गठन पहली नवंबर 1966 को हुआ था। पहले विधानसभा चुनाव 1967 में हुए। तब बल्लभगढ़ सीट से पंडित तुहीराम शर्मा विधायक बने। यह विधानसभा एक वर्ष तक चली और 1968 में सरकार के अल्पमत में जाने के कारण मध्यावधि चुनाव हुए। इस चुनाव में बल्लभगढ़ से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर शारदा रानी चुनाव लड़ीं। पूर्व विधायक कुंवर गुरुदत्त सिंह की प|ी शारदा रानी ने यह चुनाव जीता।

1972 के विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस के टिकट पर खड़ी शारदा रानी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय राजेंद्र सिंह बीसला को हराया। 1977 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र सिंह बीसला ने कांग्रेस प्रत्याशी शारदा रानी को हरा दिया।1982 के विधानसभा चुनाव में शारदा रानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और फिर उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर खड़े राजेंद्र सिंह बीसला को हरा दिया।

1987 के विधानसभा चुनाव में लोकदल के उम्मीदवार योगेश शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार शारदा रानी को हराया। 1991 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह बीसला ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आनंद शर्मा को हराया। इस चुनाव में शारदा रानी हरियाणा विकास पार्टी से उम्मीदवार थीं। वे तीसरे स्थान पर रहीं। 1996 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह बीसला को हराया। 2000 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह बीसला ने भाजपा के उम्मीदवार प्रो. रामविलास शर्मा को हराया। इसके बाद 2005 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार शारदा राठौर ने लोकदल के उम्मीदवार पंडित मूलचंद शर्मा को हराया। 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शारदा राठौर ने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र तेवतिया को हराया।

बल्लभगढ़ सीट