पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट घपला : सैन्य कोटे से प्लाॅट कब्जाए, छह एफआईआर दर्ज

प्लॉट घपला : सैन्य कोटे से प्लाॅट कब्जाए, छह एफआईआर दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन्यकोटे में एक से अधिक प्लॉट हासिल करने के मामले में छह और एफआईआर दर्ज हो गई हैं। यह मामला काफी बड़ा है। इस मामले में सेना के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। अहम बात यह है कि पीएम निवास स्थान और दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय के पते पर भी प्लॉट लिए जा चुके हैं। इस मामले के बाद समूचे हुडा में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे प्रदेश में इस मामले में काफी एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। अभी मामले में और एफआईआर दर्ज होंगी।

अबइनके खिलाफ एफआईआर: हुडाके संपदा अधिकारी सतपाल की शिकायत पर अब गंगा सिंह निवासी मकान नंबर-936, सेक्टर-10 पंचकूला, भूप सिंह निवासी गांव रघुनाथ जिला महेंद्रगढ़, इकबाल सिंह निवासी पंजाब नेशनल बैंक सरकुलर रोड रेवाड़ी, रामजुआराना निवासी मकान नंबर-4083 डिफेन्स कॉलोनी जींद, पालेराम निवासी मकान नंबर-667, सेक्टर-1 रोहतक, दिलबाग सिंह निवासी गांव बाली अनंगपुर रोहतक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।