अब मई 2015 तक तैयार होंगे 19 कोर्ट रूम
फरीदाबादके सेक्टर-12 में बन रहे नए ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स अब अक्टूबर में नहीं बल्कि मई 2015 में बनकर तैयार होंगे। वकीलों द्वारा सही समय पर सीट हटाने के कारण पहली डेड लाइन मिस हो चुकी है। बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित नई बिल्डिंग के निर्माण के पूरा होने का इंतजार केवल न्यायाधीश बल्कि, कोर्ट में पेश होने वाले 1700 वकील, पेशी पर आने वाले हजारों क्लाइंट, सैकड़ों पुलिसकर्मी, पेशी पर आने वाले सैकड़ों अपराधी और कोर्ट स्टाफ को भी है। नई बिल्डिंग में 19 कोर्ट बन रहे हैं।
नईबिल्डिंग में यह होगा
सेक्टर-12कोर्ट बिल्डिंग के सामने बन रही नई बिल्डिंग का बजट 28 करोड़ रुपए का है। इसमें 19 कोर्ट रूम बनेंगे। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम, स्टाफ रूम सहित अन्य कई कमरे बनेंगे। इस बिल्डिंग की सभी कोर्ट में एसी लगाए जाएंगे। इस बिल्डिंग का निर्माण बिल्डिंग एंड रोड डिपार्टमेंट करा रहा है। सभी मंजिल पर बेहतर शौचालय बनाए जाएंगे और लाइब्रेरी भी होगी।
पुरानीबिल्डिंग में भी होंगी कोर्ट: नईकोर्ट बिल्डिंग के चालू होने के बाद भी पुरानी बिल्डिंग में कोर्ट सुचारू रूप से चलती रहेगी। वर्तमान में कई ऐसी कोर्ट हैं जहां उचित जगह नहीं है, इसके बावजूद जगह की कमी के चलते काम चल रहा है। बचत भवन में भी कई जेएमआईसी की कोर्ट चल रही हैं।
अक्टूबरमें होना था काम पूरा
इसनई बिल्डिंग का काम अक्टूबर 2014 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक इसका केवल 50 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। अब इस बिल्डिंग को मार्च 2015 तक पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वकीलों ने समय पर जगह को खाली नहीं किया था। इस कारण यहां काम शुरू होने में देर हो गई। यदि वकील समय पर जगह खाली कर देते तो अक्टूबर में ही बिल्डिंग का काम पूरा हो जाता।
^ जजों की नई बिल्डिंग का निर्माण हर हाल में मई 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बिल्डिंग का काम 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है। अब बाकी काम तेज गति से होगा। आरएसढांडा, एक्सईएन,बीएंडआर।
^बिल्डिंग का निर्माण तेज गति से होना चाहिए। फरीदाबाद में केसों के बोझ के कारण ही नई बिल्डिंग बन रही है। इससे सभी को लाभ होगा। वकीलों को भी ज्यूडिशियल कॉम्पलैक्स की सभी मंजिल पर जाने में आसानी होगी। जेपीअधाना, प्रधान,जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद।