पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली सोने की ईंट बेचने की कोशिश में दो गिरफ्तार

नकली सोने की ईंट बेचने की कोशिश में दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |शहर केएक शराब ठेकेदार को नकली सोने की र्इंट बेचने की कोशिश में सीआईए एनआईटी की टीम ने दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है। एनआईटी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरीश यादव निवासी सेक्टर-46 ने एनआईटी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह शराब का ठेकेदार है। उनको करीब सात माह पहले दो युवक मिले थे। उन्होंने उसको एक सोने की र्इंट 15 लाख रुपए में देने की बात कही। इसके बाद उसने दोनों युवकों को 55 हजार रुपए दे दिए। एक सितंबर से पांच सितंबर के बीच दोबारा युवक पूरे पैसे लेने के लिए एनआईटी आए। उनको इन दोनों पर शक हो गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

पुलिस ने सरीफ सबीर निवासी गांव तालहपुरी जिला भरतपुर राजस्थान को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।