पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसा हड़पने वाली कंपनी के िखलाफ िकया प्रदर्शन

पैसा हड़पने वाली कंपनी के िखलाफ िकया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |नीलम बाटारोड पर स्थित एक कंपनी के दफ्तर के बाहर पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को काफी लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस गई। वह सभी लोगों को थाने में ले गई। इसके बाद लोगों ने थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता मनोज, बिजेंद्र, नवाब खान ने बताया कि उनके सहित सैकड़ों लोगों ने नीलम बाटा रोड स्थित एक कंपनी में पैसा इनवेस्ट किया हुआ है। कंपनी ने उनको पैसा इनवेस्ट करने के नाम पर अच्छा ब्याज बेहतर रिटर्न देने के लिए कहा था। उनके द्वारा दी जाने वाली किस्तें पूरी हो चुकी हैं लेकिन अब कंपनी उनको उनका पैसा नहीं दे रही है। इसलिए यहां आए दिन लोग अपना पैसा वापस लेने के लिए रहे हैं। मंगलवार को भी काफी लोग कंपनी के दफ्तर के बाहर जमा हो गए और शेार शराबा किया।