पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवस चुनाव : युवाओं को मतदान के लिए किया जागरूक

िवस चुनाव : युवाओं को मतदान के लिए किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव में जिले के सभी मतदाताओं विशेषकर युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फिरोजपुर गांव स्थित रावल शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के बारे में युवाओं को जागरूक किया गया। एनआईटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी दिनेश सिंह यादव ने कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, सभी मतदाताओं को अपने विवेक से सदैव सुयोग्य, सुपात्र ईमानदार उम्मीदवार को ही अपना मत देकर सफल बनाना चाहिए। यादव ने संस्थान के शिक्षण स्टाफ छात्र-छात्राओं से अपने क्षेत्र में होने वाले आम चुनाव को पूर्णतया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने में भरपूर सहयोग देने की अपील की। यादव ने गत वर्ष की परीक्षाओं में मैरिट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर जेएस मलिक दिनेश रघुवंशी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन सीबी रावल, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गोयल, ग्राम फिरोजपुर कलां के सरपंच दीपचंद ग्राम जखोपुर के सरपंच तैयब हुसैन आदि मौजूद थे।