पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट मिलने से भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष का पार्टी से इस्तीफा

टिकट मिलने से भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष का पार्टी से इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकैंडीडेट की पहली सूची जारी होने के बाद से फरीदाबाद जिले में टिकट वितरण को लेकर मची कलह बढ़ती ही जा रही है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने से नाराज चल रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मंगलवार को बड़खल विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक चंदर भाटिया भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

बुधवार को इस्तीफा देने से पहले दीपक चौधरी ने बल्लभगढ़ में अपने समर्थकों की एक मीटिंग बुलाई। इसमें इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दीपक चौधरी ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़ को अपना इस्तीफा भेज दिया। बैठक में चौधरी और उनके समर्थकों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद इस बात की घोषणा की थी कि परिवारवाद रिश्तेदारों को टिकट नहीं दी जाएगी। लेकिन इसके बावजूद प्रदेशाध्यक्ष प्रो. राम विलास शर्मा के समधी पं. मूलचंद शर्मा को बल्लभगढ़ से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यह पार्टी की नीतियों के खिलाफ है।

चौधरी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में भी अन्य पार्टियों की तरह परिवारवाद वंशवाद की राजनीति चलने लगी है। इसी नीति के तहत भाजपा के बड़े नेताओं के रिश्तेदारों चहेतों को टिकट दी गई है। इससे जहां पार्टी का ग्राफ गिरा है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि भी धूमिल हुई है। इसी का परिणाम है कि राजस्थान, यूपी और गुजरात के उपचुनावों में भाजपा को झटका लगा है।

चौधरी का कहना है कि मूलचंद शर्मा इससे पहले इनेलो की टिकट पर दो बार बल्लभगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार हार चुके हैं। यही नहीं यहां से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा भी विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। इसके बाद भी भाजपा हारे हुए लोगों को टिकट दे रही है। गौरतलब है कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चौधरी के साथ ही भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र तेवतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने इन सबको दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य पंडित मूलचंद शर्मा को टिकट दिया है।

^ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक चौधरी का इस