किराए पर दी कंपनी हड़पने का आरोप
फरीदाबाद |मथुरा रोडपर किराए पर कंपनी देने के बाद इसको हड़पने के आरोप में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वीरपाल सिंह निवासी मकान नंबर-1259, सेक्टर-28 ने सेक्टर-31 थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अरविंद कुमार निवासी खेड़ी कलां को मथुरा रोड 14/6 फरीदाबाद पर एक कंपनी किराए पर दे रखी थी। आरोप है कि उसने कंपनी के नकली कागजात तैयार करके उसको अपने नाम करवा लिया। इतना ही नहीं मीटर भी नकली दस्तावेजों पर अपने नाम पर लगवा लिया।