पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधु की ठगी से बचा युवक

साधु की ठगी से बचा युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |सेक्टर-28 मेंरहने वाला एक व्यक्ति साधु बाबा से ठगने से बच गया। बाबा ने उसे ठगने का प्रयास किया। सेक्टर-28 में रहने वाले जुनेश शुक्रवार को शमंदिर गए थे। वहां बाबा ने प्रसाद देने की जिद की। इसके बाद बाबा ने जुनेश से पर्स बाहर निकालकर रखने को कहा। जुनेश ने अपना पर्स निकाल दिया। इसके बाद बाबा ने पर्स से चार 500 के नोट निकाल लिए और कहा कि भंडारा करेंगे। जुनेश से पैसे वापस मांगे तो बाबा ने तीन नोट दे दिए। चौथा नोट मांगने पर साधु बाबा ने कई प्रकार के चमत्कार दिखाए लेकिन जुनेश काबू में नहीं आए। उसने साधु बाबा से कहा कि यदि नोट वापस नहीं दिया तो पुलिस को सूचित किया जाएगा। इसके बाद साधु ने नोट वापस दे दिया।