- Hindi News
- श्वेता के परिवार की देन है शूटिंग की लोकप्रियता
श्वेता के परिवार की देन है शूटिंग की लोकप्रियता
केकरेगा ये बंदूक-संदूक से छोरी को खिला कै, चूल्हा चौका सिखा ससुराल में काम आवे गा से… ऐसे ही ताने मिलते थे एशियाड 2014 में कांस्य पदक विजेता फरीदाबाद की शूटर खिलाड़ी श्वेता चौधरी को। श्वेता ने चोट से वापसी करते हुए पहली दफा इंडिविजुअल वूमेन कैटेगरी में ब्रांज मेडल जीत देश जिले का नाम रोशन किया है। इस खेल को फरीदाबाद में शुरू करने वाला पहला परिवार भी श्वेता का है। इस परिवार ने जिले में तो इस खेल को उठाया ही हरियाणा में भी इस खेल को सम्मानित दर्जा दिलाने में भी अहम रोल अदा किया। अब 1200 खिलाड़ी प्रदेश में इस खेल को खेल रहे हैं। दैनिक भास्कर ने श्वेता और श्वेता के परिवार से खास बातचीत में इन पहलुओं को जाना।
इनखिलाड़ियों को मिली मदद: अनीसासैय्यद, अन्नुराज सिंह, हरप्रीत सिंह, राहुल पंवार, गगन नारंग इस परिवार की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले नाम हैं। जबकि सिरसा के शुभम और विजेंदर सहित सैकडों उभरते खिलाड़ी आज भी परिवार के अहसानमंद हैं।
शेषपेज 15 पर
अनीसाऔर अन्नुराज सिंह का कहना है कि वे चौधरी परिवार की बहुत शुक्रगुजार हैं। इस परिवार के प्रोत्साहन की बदौलत ही वह अपनी पहली सीढ़ी तय कर सके।
श्वेताका पहला नेशनल गोल्ड: सेक्टर-28निवासी श्वेता के पिता रमेश चौधरी ने बताया कि पहले वे शौक के तौर पर शूटिंग करते थे। दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज ही पूरे देश में एकमात्र उच्चस्तर की शूटिंग रेंज थीं। उनके बच्चे भी उनके साथ शूटिंग में जाते। उन्हें खेल पसंद आने लगा। बच्चों के प्रदर्शन को देख कर उन्हें प्रतियोगिताओं में खेलने की सलाह दी गई। खेल की शुरुआत 1996 से हुई। उस दौरान हरियाणा से एक भी खिलाड़ी इस खेल में मौजूद नहीं था। 1998 में पूरे परिवार ने नेशनल स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया। मैं तो पदक नहीं जीत सका। लेकिन मेरे दोनों बच्चों श्वेता और तोषिंदर ने गोल्ड मेडल जीते। दोनों को उसी दौरान एयर इंडिया ने हॉयर कर लिया। अब श्वेता ओएनजीसी में लग गई हैं। चौधरी बताते है कि श्वेता के पास इस समय 140 मेडल हैं। जिसमें 37 अंतरराष्ट्रीय और 101 नेशनल स्तर के मेडल हैं। जबकि पूरे परिवार के नाम 225 के लगभग मेडल हैं।
श्वेता की खास उपलब्धियां
एमएइंग्लिश, एमबीए। 2004 में भीम अवार्ड। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2012 में 10मी. एयरपिस्टल में गोल्ड, एशियन एयरगन 2013 में